तुम बदले लेकिन मै तो नहीं
तुम बदले लेकिन मै तो नहीं,
बात ना करते हो लेकिन मेरे दिल में तो सही,
तुझे कोई और पसंद आया या ,
थी तुम्हारी कुछ मजबुरियां ,
क्यू तुमने कुछ बताया भी नहीं ।
दोष तुम्हे क्यू दू ,
शायद मेरे में कुछ कमी आयी होगी नजर ,
सवाल तो बहुत उठते हैं मगर,
उन सवालों का जवाब ही नहीं,
किससे पूछूं उन सवालों का जवाब,
जब तुम ही नहीं ,
तुम्हे खुशी मिलती हैं मेरे से ना बात करने से ,
हम रह लेंगे अकेले तुम्हारी खुशी के लिए।
मैं रह लूंगी चुप ,
तुम जरा एक बार ज़बाब दो तो सही,
जब तक रहूंगी इस धरा पर पूछ लूंगी ,
तुम्हारा हाल तुम्हारे शहर वालो से ,
जब आएंगी तुम्हारी याद ,
सो जाउंगी आंसुओं के तकिए पर।
कभी आएंगे तुम्हारे शहर में,
तुम्हें होंगी ना ख़बर ,
तुम ना याद करो ,
मुझे कोई गम नहीं,
तुम ठीक रहो , रहो तुम हमेशा खुश,
तुम बदले लेकिन मै तो नहीं।
By-mala


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें