इतनी जल्दी क्या है

आज कल के लोग रहते हैं हर वक्त हड़बड़ी में 
सोचते हैं कोई काम हो जाए कितना जल्दी ,
कोई तो खुद में व्यस्त हैं रहते 
कोई दूसरे में,
व्यस्त भी रहते हैं दो तरह के ,
एक तो हर काम के बोझ और 
समय के दबाव में,
दूसरा हड़बड़ी दिखने की कोशिश में ,
दोनों में कर देते हैं कुछ गलत
एक में काम हमे आपे से बाहर है किए रहता,
दूसरे में हम खुद  हीनही होना चाहते सहज़ ,
हम असहज़ होने को है चुनते,
जब काम काबु में होता नहीं ,
हम हो जाते है परेशान ।
आज कल के लोग रहते हैं हर वक्त हड़बड़ी।
 
By-km mala

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट